जब ट्रेन हो गई धक्का पलेट..!
|ट्रेन को यात्रियों ने धक्का देकर चलाया !
ग्वालियर: आपने लोगों को कार, बस या दोपहिए को धक्का लगाते हुए देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने लोगों द्वारा ट्रेन को धक्का लगाते हुए देखा है। आप शायद इस खबर पर विश्वास ना करें लेकिन शुक्रवार को नजारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर मे देखने को मिला। दरअसल इंजन गर्म हो जाने की वजह से नैरो गेज ट्रेन रूक गई थी। इसके बाद ग्वालियर में लोगों ने ट्रेन के रूक जाने पर उसे धक्का देकर चलाया।
यह घटना ग्वालियर के पास रामदास घाटी में हुई। यहां कैलरस सबलगढ ट्रेन का इंजन गर्म हो जाने से यह एक घंटे के लिए रूकी रही। बाद में यात्रियों को इसे धक्का देकर चलाना पडा। ट्रेन रास्ते में ही एक रोड के पास रूक गई थी। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को आधे घंटे तक रूकना पडा साथ ही यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई। आखिरकार यात्रियों ने इसे धक्का दिया तब जाकर यह गंतव्य तक पहुंच पाई.

VaidambhMedia